सोलर पैनल का प्लेट चोरी,बृजमनगंज पुलिस चोरों का पता लगाने में नाकाम

बृजमनगंज/महराजगंज : बृजमनगंज में पुलिस अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण लगाने में नाकाम साबित हो रही हैं। पिछले दो सप्ताह के भीतर हुई दुष्कर्म व हत्या तथा मारपीट की घटनाओं से क्षेत्र के लोग दहशतज़दा है। अभी इन घटनाओं की पर्दाफाश व क्षेत्र थाना अंतर्गत ग्राम बरडॉड के टोला परसपुर में बीते 13अगस्त की रात को रामललित मौर्य के खेत में लगे कृषि विभाग की ओर से  सोलर प्लांट पम्प पैनल चोर उठा ले गए। जबकि घर से कुछ ही दूरी पर लगा हुआ है।

बीते 14अगस्त को रामललित मौर्य ने बृजमनगंज थाना पर प्रथम रिपोर्ट सूचना देकर , थानाध्यक्ष से गुहार लगाई है कि मामले को पंजीकृत कर उचित कार्यवाही की मांग की है। लेकिन सूचना देने के तीन बाद भी बृजमनगंज पुलिस अभी तक चोरों का पता नहीं लगा पाई। जबकि ऐसा लगता है कि चोर कहीं दूर के नहीं के नहीं होगे। इसी प्रकार बृजमनगंज थाना क्षेत्र में अनेको मामले में पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। अगर इसी प्रकार रहा तो चोरों का बोलबाला हो जाएगा।

रिपोर्टर : इरफ़ान अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.