आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सिसवा में 'युवा संवाद' का आयोजन: युवाओं को मिला राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा का संदेश

महराजगंज : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सिसवा स्थित विराज रिसोर्ट में सोमवार शाम 'युवा संवाद' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सात चरणों की कार्यक्रम श्रृंखला के इस छठवें चरण में बड़ी संख्या में युवाओं और छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

​दीप प्रज्ज्वलन और भजन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने मां भारती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात नगर की भजन गायिका अंजलि गोंड ने 'उठो जवानों' भजन की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा सभागार राष्ट्रभक्ति के उत्साह से भर उठा।मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक रमेश जी ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ऊर्जा होती है। यदि युवाओं में अनुशासन, संस्कार, सही विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव मजबूत होगा, तो देश को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने युवाओं से अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का उपयोग समाजहित में करने का आह्वान किया।
संवाद के दौरान युवाओं ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार साझा किए और वक्ताओं से प्रश्न पूछे। वक्ताओं ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि बदलते दौर में समाज और देश के प्रति युवाओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित युवाओं ने राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निर्वहन करने और सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरव अग्रवाल ने की तथा संचालन जीवेश मिश्रा ने किया।
​इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल, जिला प्रचारक विनय, जिला कार्यवाह शिवचरण वर्मा, नगर कार्यवाह मोहनलाल, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, इं. नीरज तिवारी, शशिकला सिंह, कृष्णमुरारी सिंह, नगर संपर्क प्रमुख मनीष पांडेय, भगवान दास जायसवाल, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, योगेश जायसवाल, आशुतोष भालोटिया, ओ. ए. जोसफ, नमित भालोटिया सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

रिपोर्टर : अरुणेश कुमार गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.