संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस
महराजगंज : समय करीब 12:30 बजे दिन में जरिए कंट्रोल रूम 112 सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति का शव कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रायपुर पंडित के बाहर नहर में मिला है। इस सूचना पर थाना प्रभारी मय हलका प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार एवं हमराहियों के तत्काल मौके पर पहुंचा और शव को नहर से बाहर निकाला। शव की पहचान अमरजीत पुत्र बैजनाथ निवासी घोसीपुरवा थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस को जांच में ज्ञात हुआ कि मृतक की सुसराल कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रायपुर पंडित में है। मृतक की पत्नी सोनी हरिजन पुत्री हरीश हरिजन निवासिनी रायपुर पण्डित थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज ने पूछताछ के क्रम में बताया कि शव उनके पति अमरजीत उपरोक्त का है जो शराब के आदी थे। वह आए दिन शराब पीकर मुझे बुरी तरह मारते पीटते थे जिससे तंग आकर मैं करीब एक माह पहले गोरखपुर स्थित अपनी ससुराल से मायके चली आई। मेरे पति मायके में भी शराब पीकर आते और विवाद करते थे। दिनांक 18/08/2026 को भी समय करीब 8 बजे रात्रि में वह शराब पीकर मेरे मायके रायपुर पंडित आए और गाली गलौच करने लगे। मेरे घर वालों तथा गांव वालों के समझाने पर वह मौके से चले गए। आज दिनांक 19/08/2026 को उनका शव गांव के बाहर नहर में मिलने की सूचना प्राप्त हुई। शव को पुलिस कब्जा में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम भेजा गया।
रिपोर्टर : महमूद आलम
No Previous Comments found.