"नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया शिलान्यास, कहा - हर वार्ड का होगा समान विकास"

महाराजगंज/बृजमनगंज : आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विकास कार्यों की गति लगातार तेज है। इसी कड़ी में आज वार्ड नंबर 2 मस्जिद गली में नाली निर्माण एवं सीसी रोड के कार्य का भूमि पूजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।

भूमि पूजन नगर पंचायत अध्यक्ष  राकेश जायसवाल के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ने कहा कि *"हमारा उद्देश्य है बृजमनगंज के हर वार्ड, हर गली को आदर्श बनाना। नाली और सड़क नागरिकों की बुनियादी जरूरत है। इस कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को जलजमाव और कीचड़ से निजात मिलेगी।"
इस दौरान सभासद जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा, राजन चौरसिया, सनी रैना, अनिल मणि सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने नगर अध्यक्ष के इस प्रयास की सराहना की।
स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए कहा कि वर्षों से चली आ रही समस्या अब दूर होगी।
नगर पंचायत प्रशासन ने आश्वासन दिया कि कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

रिपोर्टर : इरफ़ान अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.