सिसवा में रक्तदान शिविर, 24 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
महाराजगंज : समाज सेवा प्रभाग एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सिसवा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को नगर के केडिया भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि की स्मृति में आयोजित शिविर में महिला एवं पुरुष रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 24 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
शिविर का उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख कैप्टन मानवेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल किसी एक व्यक्ति का जीवन बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मरीज के पूरे परिवार की उम्मीद से जुड़ा होता है। उन्होंने स्वस्थ एवं सक्षम लोगों से नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
महराजगंज जिला चिकित्सालय से पहुंची संयुक्त चिकित्सकीय टीम ने रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जांच की। जांच के बाद कैप्टन मानवेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने बारी-बारी से रक्तदान किया।
रक्तदान करने वालों में कैप्टन मानवेंद्र सिंह, मंजू, गीता, प्रिया सिंह, अमृता तिवारी, पुष्पा यादव, विकास जायसवाल, प्रिया, श्रवण कुमार, पूनम जायसवाल, उषा देवी, कालिंदी जायसवाल, नमनदीप सिंह, विनोद, माधुरी, वीके राबिना, किरण, गायत्री देवी, कुसुमानी, सुमित्रा, वीके सुमन और वीके अमृता सहित अन्य रक्तदाता शामिल रहे।
रक्तदान के उपरांत ब्रह्माकुमारी शाखा की संचालिका बीके मनोज बहन एवं अन्य अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता और नियमित रक्तदान के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में सोमनाथ चौरसिया, पं. अवधेश चौबे, डॉ. पंकज तिवारी, विवेक चौरसिया सहित नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि मानव सेवा एवं समाज कल्याण से जुड़े ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया
No Previous Comments found.