शिक्षक रिजवानुल्लाह खान को मिलेगा नेशनल लैंग्वेज अवार्ड-2026
महराजगंज : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए जनपद महराजगंज के घुघली ब्लॉक के शिक्षक रिजवानुल्लाह खान का चयन प्रतिष्ठित नेशनल लैंग्वेज अवार्ड-2026 के लिए किया गया है। उनके चयन से जिले के शिक्षकों एवं शिक्षा जगत में खुशी की लहर है।
कौमी उर्दू शिक्षक कर्मचारी संघ इंडिया (पंजीकृत संख्या 441/2022) की ओर से हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले नेशनल लैंग्वेज अवार्ड समारोह-2026 में रिजवानुल्लाह खान को सम्मानित किया जाएगा। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वासिल अली गुर्जर एवं राष्ट्रीय सचिव विकास कुमार राणा द्वारा 27 अगस्त 2026 को जारी पत्र (Ref. No. 993-996) के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी, महराजगंज को इसकी जानकारी दी गई है।
रिजवानुल्लाह खान वर्तमान में कंपोजिट विद्यालय अमोढ़ा, विकासखंड घुघली में इंचार्ज प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। पत्र के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में उनकी समर्पित सेवा, उल्लेखनीय कार्यों तथा विभिन्न शैक्षिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
14 सितंबर को दिल्ली में होगा सम्मान समारोह
नेशनल लैंग्वेज अवार्ड-2026 का समारोह 14 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित गालिब इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम, एवान-ए-गालिब मार्ग, मंडी हाउस में आयोजित होगा। समारोह का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। संघ की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी से चयनित शिक्षक को समारोह में प्रतिभाग करने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।
रिजवानुल्लाह खान के राष्ट्रीय स्तर के सम्मान के लिए चयनित होने पर क्षेत्र के शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
ऐंग्लो इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुरेश रूंगटा, बजरंगी सिंह शिक्षा संस्थान के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल, अमरजीत यादव, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष परमेश्वर गुप्ता, अलीशेर, शिक्षक संघ अध्यक्ष घनश्याम यादव, समाजसेवी महबूब खान तथा ग्राम प्रधान शैलेश पटेल ने कहा कि रिजवानुल्लाह खान की यह उपलब्धि पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। उनके सम्मान से महराजगंज का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन होगा। सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए ढेरों बधाई दी।
रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया
No Previous Comments found.