सेंट जोसेफ्स स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से शिक्षकों का किया सम्मान

महाराजगंज - सिसवा नगर पालिका क्षेत्र स्थित सेंट जोसेफ्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन ओ. ए. जोसेफ, प्रबंधक विन्सी जोसेफ, प्रधानाचार्य बैजू चेरियन, उपप्रधानाचार्य शिवेंद्र कुमार सिंह सहित विद्यालय के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित एवं डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद केक काटकर समारोह का शुभारंभ हुआ।

विद्यार्थियों ने गीत,भाषण, सामाजिक एकांकी एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान चेयरमैन ओ.ए.जोसेफ ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को ज्ञान और संस्कारों से संवारकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। प्रधानाचार्य बैजू चेरियन ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ पढ़ाने वाला नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र एवं भविष्य का निर्माण करने वाला मार्गदर्शक होता है। अंग्रेजी प्रवक्ता फणींद्र कुमार मिश्र ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना के साथ संपन्न हुआ।


रिपोर्टर - मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.