सार्वजनिक खलिहान की 90 डिसमिल जमीन से हटा कब्जा, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

महराजगंज : सिसवा नगरपालिका के वार्ड नंबर-9 सरोजनी नगर (मेहदिया) में सार्वजनिक खलिहान की भूमि पर किए गए कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व विभाग और नगरपालिका की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से करीब 90 डिसमिल सार्वजनिक खलिहान भूमि को कब्जामुक्त कराया।

नायब तहसीलदार अंकुर सिद्धार्थ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान खलिहान की जमीन पर बने कैंटीन, पक्के निर्माण, झोपड़ी और अन्य सामान को हटाया गया। बताया गया कि इस भूमि पर लंबे समय से कई लोगों द्वारा कब्जा कर उसका गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा था।

प्रशासनिक टीम ने जेसीबी से सभी अवैध कब्जे हटाकर भूमि को खाली कराया। कार्रवाई के दौरान अधिशासी अधिकारी विंध्यांचल, राजस्व निरीक्षक राम निवास, रामबचन, लेखपाल अंशुमान महतो, अखिलेश सिंह, कार्यकाल सहायक मोतीलाल, जय मंगल, राजन, उपनिरीक्षक सौरभ सिंह और उपनिरीक्षक अंकित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मी मौजूद रहे।

प्रशासन की इस कार्रवाई से सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा रहा।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.