शिक्षक-अभिभावक सभा विद्यालय और अभिभावकों के बीच सार्थक संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम-महमूद आलम
महाराजगंज : आलमाइटी प्राइमरी स्कूल एवं आलमाइटी पब्लिक इण्टर कालेज के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षक अभिभावक सभा एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें एल०केजी०से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं के त्रैमासिक परीक्षा के अंक पत्रों का वितरण किया गया। सभा में उपस्थित अभिभावकों ने अपने पाल्य -पाल्या की प्रगति रिपोर्ट देखी एवं अपने सुझाव भी दिए।
विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि शिक्षक-अभिभावक सभा विद्यालय और अभिभावकों के बीच सार्थक संवाद एवं सहयोग का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षिक,व्यवहारिक और व्यक्तिगत विकास में शिक्षक एवं अभिभावक की संयुक्त भूमिका सुनिश्चित करना है।शिक्षक और अभिभावक जब मिलकर विद्यार्थी के विकास के लिए प्रयास करते हैं तभी शिक्षा अपने वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त करती है।विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमशंकर चौहान ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं,बल्कि विद्यार्थियों को ज्ञान,कौशल,अनुशासन एवं आत्मविश्वास से संपन्न बनाना भी है।इसी दिशा में विद्यालय में स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से आधुनिक एवं तकनीक आधारित शिक्षण कराया जा रहा है।साथ ही विद्यार्थियों के अध्ययन और ज्ञानवर्धन के लिए अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक - शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे ।
रिपोर्टर : इरफ़ान अहमद
No Previous Comments found.