सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर बल्लो खास में जले दीप

महाराजगंज :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत बुधवार की शाम ग्राम पंचायत बल्लो खास स्थित पंचायत भवन परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शाम सात बजे आयोजित कार्यक्रम में पंचायत भवन को दीपों से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, सहभागिता और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सतीश पासवान, ग्राम विकास अधिकारी पिंटू रौनिया, पंचायत सहायक कृति, सफाई कर्मचारी सहित ग्राम पंचायत के विभिन्न सदस्य मौजूद रहे। सभी ने सेवा संकल्प अभियान में सहभागिता करते हुए आयोजन को सफल बनाया।


रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.