हेवती व बौलिया बाबू में दीपों से जगमगाए अमृत सरोवर
महाराजगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार की शाम सिसवा ब्लॉक क्षेत्र के हेवती और बौलिया बाबू गांव में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों गांवों के अमृत सरोवर दीपों की रोशनी से जगमगा उठे।
हेवती स्थित अमृत सरोवर पर भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। वहीं बौलिया बाबू में भी अमृत सरोवर पर दीप जलाकर सेवा संकल्प अभियान में सहभागिता की गई। दीपों से सजे सरोवरों का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम में बीडीओ अर्जुन चौधरी, एपीओ अंकित श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान नागेंद्र पटेल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजन पटेल, रोजगार सेवक अनिल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा और जनसरोकार से जुड़े कार्यों में सहभागिता का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया
No Previous Comments found.