सेवा संकल्प अभियान में ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

महाराजगंज : ब्लॉक सभागार में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता बीडीओ अर्जुन चौधरी ने की।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कृषि व पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने किसानों एवं पशुपालकों को योजनाओं के बारे में बताया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अन्नप्राशन व गोदभराई की रस्म कराई गई।

वक्ताओं ने कहा कि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। ग्रामीणों से पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। कार्यक्रम का संचालन बीडीसी सदस्य जगन्नाथ गोंड ने किया।

इस दौरान राजन विश्वकर्मा, सुजीत गोंड, जय हिंद गौतम, मीनाक्षी समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.