शिव कन्या इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को किया जागरूक
महाराजगंज - थाना कोठीभार क्षेत्र के शिव कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, विभिन्न अपराधों और साइबर अपराध से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। टीम ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने के बारे में बताया। साथ ही 1098, 1090, 112, 102, 108 और 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह, महिला समृद्धि योजना सहित महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं से अपील की कि वे किसी भी अपराध, उत्पीड़न या साइबर ठगी की स्थिति में घबराएं नहीं और तत्काल पुलिस को सूचना दें। कार्यक्रम में म0उ0नि0 नेहा कुमारी, कांस्टेबल सुमित यादव, महिला कांस्टेबल मधु एवं महिला कांस्टेबल मानसी वर्मा मौजूद रहीं।
रिपोर्टर - मनीष कुमार कन्नौजिया

No Previous Comments found.