सबया के शिव नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में चला जागरूकता अभियान
महाराजगंज : थाना कोठीभार की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को सबया स्थित शिव नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत छात्र-छात्राओं को नए कानूनों, महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए महिला हेल्पलाइन 181, 1090, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट और मिशन शक्ति से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
टीम ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करते हुए छात्र-छात्राओं को किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन की मदद लेने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान महिला उपनिरीक्षक नेहा कुमारी, महिला उपनिरीक्षक लकी पटेल, महिला कांस्टेबल मानसी वर्मा और कांस्टेबल विकास कुमार मौजूद रहे। विद्यालय के प्रबंधक शिवकुमार सिंह, प्रधानाचार्य अनिरुद्ध चौधरी तथा शिक्षक रामध्यान शर्मा, छोटेलाल, रोहित और रामदास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

No Previous Comments found.