सीबीएस पब्लिक स्कूल में पीटीएम का आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

महराजगंज : 10 अक्टूबर 2026 को सीबीएस पब्लिक स्कूल, विसोखोर, कटहरी बाजार, महराजगंज में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैप्टन मानवेंद्र सिंह रहे।

इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा 6 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की शैक्षिक प्रगति की समीक्षा करने के साथ अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मानव मेहता ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक अरुण कुमार पांडेय सहित शरद पांडेय, रमेश पांडेय, प्रणेश पांडेय एवं ऋषिमुनी पाठक की प्रमुख उपस्थिति रही।

इसके अलावा शिक्षक-शिक्षिकाओं में कुलसुम, सीमा, रागिनी, काजल, सिद्धि, याशिका, सिद्धिदात्री, नंदू, आशीष, अशोक पांडेय, महेंद्र क्षेत्रीय, सिलास राय, शालिनी, सपना, शिवानी, रानी और नागेश्वर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय परिवार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर शैक्षिक उन्नति की कामना की।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.