स्व. विजय बहादुर सिंह मेमोरियल स्कूल में मिशन शक्ति अभियान, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
महराजगंज : थाना कोठीभार की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को स्व. विजय बहादुर सिंह मेमोरियल स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत छात्र-छात्राओं को नए कानूनों, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन 181, 1090, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट और मिशन शक्ति से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।
टीम ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करते हुए छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस टीम: महिला उपनिरीक्षक नेहा कुमारी, महिला कांस्टेबल मानसी वर्मा एवं कांस्टेबल विकास कुमार।
रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

No Previous Comments found.