सपा वरिष्ठ नेता रामनिवास यादव का जनसंपर्क, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं
महाराजगंज : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामनिवास यादव ने निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की, उनकी स्थानीय समस्याएं सुनीं और समाजवादी पार्टी की नीतियों तथा उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।
वरिष्ठ नेता रामनिवास यादव दर्जनों ग्राम सभाओं में पहुंचकर लोगों का हाल-चाल जाना। ग्रामीणों ने उन्हें सड़क, बिजली,पानी महंगाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी और अन्य क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया।ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद रामनिवास यादव ने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी हमेशा से आम जनता के अधिकारों और उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान कराने के लिए पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी। जनसंपर्क के दौरान पार्टी के कार्यक्रमों और नीतियों पर चर्चा से ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया।इस जनसंपर्क अभियान के दौरान एडवोकेट हरेंद्र यादव, नाथू यादव, बब्लू सिंह, दुर्गेश कुशवाहा, जितेंद्र पुरी, नरसिंह यादव, साबिर अली, रितिक सिंह, राधेश्याम, राजेश गिरी और रामानंद समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अरुणेश कुमार गुप्ता

No Previous Comments found.