हरपुर पकड़ी के लिटिल स्टार एकेडमी में आयोजित हुआ कार्यक्रम
महराजगंज - मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत गुरुवार को थाना कोठीभार की मिशन शक्ति टीम ने हरपुर पकड़ी स्थित लिटिल स्टार एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। थानाध्यक्ष के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों को इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए। विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध संदेशों पर भरोसा करने और अपनी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा करने से बचने की सलाह दी गई। पुलिस टीम ने साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और डिजिटल माध्यमों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर ऑनलाइन अपराधों से बचाव के लिए जागरूक बनाना रहा।
रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

No Previous Comments found.