मिशन शक्ति फेज-6 के तहत विद्यालयों में साइबर सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महाराजगंज : कोतवाली अंतर्गत मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा 'मिशन शक्ति फेज-6' के तहत क्षेत्र के प्रमुख विद्यालयों पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, लिटिल फ्लावर एकेडमी और कार्मेल इंटर कॉलेज में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक दौर की तकनीकी सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और महिला सशक्तिकरण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे जाने-माने साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ श्री रक्षित टंडन। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से जुड़े विद्यार्थियों को आज के डिजिटल युग में होने वाली ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और साइबर अपराधों के विभिन्न तौर-तरीकों के प्रति सचेत किया। उन्होंने बच्चों को इंटरनेट का सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से उपयोग करने के व्यावहारिक उपाय बताए कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से जुड़ने और कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम के लाभ उठाने के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। बालक-बालिकाओं को साइबर सुरक्षा के साथ-साथ विशेष रूप से बालिकाओं की सुरक्षा,अधिकारों और महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। शासन द्वारा चलाई जा रही महिलाओं से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई
आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता के लिए विद्यार्थियों को प्रमुख सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और उनके उपयोग के बारे में बताया गया:112 (आपातकालीन पुलिस सेवा)1090 (वीमेन पावर लाइन)1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन)181 (महिला हेल्पलाइन)1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन)इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने में स्थानीय पुलिस प्रशासन की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान उपनिरीक्षक अंकित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ज्योति राय, चंदा यादव, पूजा मिश्रा, और दीक्षा सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी और विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अरुणेश कुमार गुप्ता

No Previous Comments found.