उत्तर प्रदेश होमगार्ड में चयनित दो युवाओं को चेयरमैन राकेश ने किया सम्मानित
बृजमनगंज/महराजगंज : आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज कार्यालय पर आज एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश होमगार्ड पद पर चयनित हुए नगर के दो होनहार युवाओं को सम्मानित किया गया। वार्ड नंबर 16 के प्रशांत चौरसिया एवं वार्ड नंबर 5 के राहुल गुप्ता को नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने दोनों चयनित युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नगर के युवाओं का सरकारी सेवा में चयन होना पूरे नगर पंचायत के लिए गर्व की बात है। यह अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का कार्य करेगा।
कार्यक्रम के दौरान नगर के समस्त सभासदगण एवं समस्त सफाई कर्मी मौजूद रहे। सभी ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दी।
रिपोर्टर : इरफान अहमद

No Previous Comments found.