नींव की खुदाई को लेकर खूनी संघर्ष, दो महिलाओं को पीटा, पुलिस से कार्रवाई की मांग
महराजगंज : महराजगंज सिंदुरिया थाना क्षेत्र के करमही गांव में नींव डालने के मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना में दो महिलाओं को लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, करमही गांव निवासी कलावती देवी पत्नी स्व. राममिलन ने सिंदुरिया थाना अध्यक्ष को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार अपने मकान की नींव ढालने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान गांव के ही चार लोग मौके पर पहुंचे और नींव खोदने का विरोध करने लगे।
बात बढ़ने पर आरोपियों ने कलावती देवी पर हमला कर दिया और उन्हें लात-घूंसों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब कलावती की जेठानी उन्हें बचाने दौड़ीं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की। आरोप है कि जाते-जाते दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों महिलाओं को जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद पीड़िता कलावती देवी ने सिंदुरिया थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
रिपोर्टर : अरुणेश कुमार गुप्ता

No Previous Comments found.