मिशन शक्ति टीम का सराहनीय कदम पारिवारिक विवाद सुलझाकर परिवारों को किया सम्मानित

​महराजगंज  :  ​महराजगंज कोठीभार थाने की 'मिशन शक्ति' टीम ने सराहनीय पहल करते हुए पारिवारिक विवादों से जूझ रहे परिवारों के बीच सुलह कराई और विवाद सुलझने के बाद संबंधित परिवारों को मिशन शक्ति केंद्र पर विशेष रूप से सम्मानित किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का पुलिस प्रशासन के प्रति भरोसा मजबूत करना और विवाद के समाधान के बाद उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी लेना था।​सम्मान समारोह के दौरान मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित परिवारों से फीडबैक भी लिया। फीडबैक के दौरान महिलाओं ने बताया कि मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने उनकी समस्याओं को बेहद संवेदनशीलता और ध्यान के साथ सुना, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई।​महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस टीम के सार्थक प्रयासों से उनकी पारिवारिक परेशानियां पूरी तरह हल हो चुकी हैं और अब उनके जीवन में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।​समारोह में पुलिस अधिकारी रत्नेश कुमार मौर्या वरिष्ठ उपनिरीक्षक,​संदीप कुमार उपनिरीक्षक,​लकी पटेल महिला उपनिरीक्षक,​नेहा कुमारी महिला उपनिरीक्षक,इसके साथ ही थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी इस दौरान मौजूद रहे।

 रिपोर्टर : अरुणेश कुमार गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.