तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर,दो युवक गंभीर रूप से घायल; एक जिला अस्पताल रेफर
महराजगंज : महराजगंज कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया गांव के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक का हाथ और दूसरे का पैर फैक्चर हो गया है। हालत गंभीर देखते हुए एक युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आलोक सिंह और विशाल सिंह बीती रात किसी आवश्यक काम से अपनी बाइक पर सवार होकर सिसवा की तरफ जा रहे थे। अभी वे सबया के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल चिकित्सकों ने दोनों का उपचार शुरू किया। डॉक्टरों द्वारा की गई जांच में आलोक सिंह के हाथ में गंभीर फ्रैक्चर वहीं विशाल सिंह का पैर टूट गया। विशाल सिंह की स्थिति अधिक नाजुक और गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
रिपोर्टर : अरुणेश कुमार गुप्ता

No Previous Comments found.