जे.पी. पब्लिक स्कूल में गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक वेशभूषा में छात्राओं ने बिखेरी छटा

महराजगंज : निचलौल विकास खंड के गौरा निपानिया स्थित जे.पी. पब्लिक स्कूल में ‘संस्कृति के रंग गरबा व डांडिया के संग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की प्राइमरी और जूनियर वर्ग की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पारंपरिक वेशभूषा में छात्राओं ने गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक पेश की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. राकेश पांडेय और प्रधानाचार्य अरुण पांडेय ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा निखारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में आलोक शुक्ला, संतोष कुमार, वेद लाल श्रीवास्तव, अनामिका चौबे, श्रीमती तारा शर्मा, प्रमोद शुक्ला, बबलू चौधरी, बैजनाथ तिवारी, विवेक यादव, मनीषा विश्वकर्मा, कृति विश्वकर्मा, रीता चौधरी, मधु यादव और शालिनी मिश्रा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। सभी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.