सीबीएस पब्लिक स्कूल में डांडिया महोत्सव का आयोजन, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बिखेरा जलवा

महराजगंज : निचलौल क्षेत्र के विसोखोर, कटहरी बाजार स्थित सीबीएस पब्लिक स्कूल में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 6 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का माहौल उत्साह और उमंग से भरा रहा।

कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला और प्रतिभा का परिचय दिया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाना, उनकी प्रतिभा को निखारना तथा आपसी सहयोग और आत्मविश्वास की भावना विकसित करना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अरुण कुमार पांडेय, शरद पांडेय, रमेश पांडेय तथा प्रधानाचार्य मानव मेहता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

इस दौरान कुलसुम, सीमा, रागिनी, काजल, सिद्धि, याशिका, सिद्धिदात्री, नंदू, आशीष, अशोक पांडेय, महेंद्र क्षेत्रीय, सिलास राय, शालिनी, सपना, शिवानी, रानी और नागेश्वर सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

विद्यालय में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.