कोठीभार थाने में बड़ी कार्रवाई: 1,324 लीटर अवैध शराब गड्ढा खोदकर नष्ट, 31 मुकदमों से था संबंध

महराजगंज - कोठीभार थाना परिसर में शनिवार की शाम न्यायालय के आदेश पर 1,324.35 लीटर अवैध शराब को गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया। आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 31 मुकदमों से संबंधित इस शराब का विनष्टीकरण माल निस्तारण अभियान के तहत किया गया। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2024, 2025 और 2026 में दर्ज मुकदमों से संबंधित शराब को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नियमानुसार नष्ट किया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई, ताकि कार्रवाई का आधिकारिक रिकॉर्ड सुरक्षित रहे।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में कार्रवाई संपन्न हुई। इस दौरान नायब तहसीलदार निचलौल, कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रत्नेश कुमार मौर्य और हेड मुहर्रिर प्रभात कुमार राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की गई और पंचनामा तैयार किया गया। न्यायालय के आदेश पर हुई इस कार्रवाई से 31 मुकदमों से संबंधित अवैध शराब का निस्तारण किया गया।


रिपोर्टर - मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.