मिशन शक्ति अभियान: छात्रा आस्था चौधरी बनीं एक दिन की जिला विद्यालय निरीक्षक

महराजगंज - मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एस.एस. इंटरमीडिएट कॉलेज, करमही की छात्रा आस्था चौधरी को एक दिन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS), महराजगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान आस्था चौधरी ने शिक्षा व्यवस्था के महत्वपूर्ण पहलुओं को समझा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपने विचार रखे। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कार्यों के प्रति समझ विकसित करना है। यह पहल बेटियों को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।


रिपोर्टर - मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.