मिशन शक्ति फेज-6.0: सोनबरसा में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

महराजगंज - मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को थाना कोठीभार की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम सोनबरसा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं, बालिकाओं और बच्चियों को सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही गुड टच-बैड टच, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर और पॉक्सो एक्ट के प्रति जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति टीम ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही मौजूदगी

ग्राम चौपाल में उपनिरीक्षक नेहा कुमारी, उपनिरीक्षक योगेंद्र तिवारी, महिला कांस्टेबल मानसी वर्मा, महिला कांस्टेबल संगीता प्रथा और कांस्टेबल विकास कुमार सहित मिशन शक्ति टीम के सदस्य मौजूद रहे। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है।

रिपोर्टर - मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.