बृजमनगंज में पत्रकार संगठन ने किया फलाहार कार्यक्रम, पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी भी हुए शामिल
महाराजगंज : नवरात्र के अवसर पर बृजमनगंज में पत्रकार संगठन की ओर से फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने पहुंचकर माता रानी की आरती की और प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता दिलीप चौधरी, अनूप पांडेय, बबलू जायसवाल, जेपी गौड़, मनोज जायसवाल, धर्मेंद्र चौरसिया, जिन विश्वकर्मा, विनोद त्रिपाठी, पत्रकार विनय पाठक, सुभाष यादव, शिव श्रीवास्तव, इनामुल खान, कुलदीप मोदनवाल, जगदंबा जायसवाल, गौरव जायसवाल, मनोज त्रिपाठी, इरफान अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के आयोजक सौरभ जायसवाल, रवि यादव और विनय पाठक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। धार्मिक माहौल में आयोजित फलाहार कार्यक्रम में लोगों ने माता रानी का आशीर्वाद लिया और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
रिपोर्टर : इरफान अहमद

No Previous Comments found.