बालाजी दुर्गा पूजा सेवा समिति, द्वारा निर्मित भव्य गुफा बना आकर्षण का केंद्र

महराजगंज : महराजगंज निचलौल विकास खंड के अंतर्गत ग्राम सभा कटहरी के मेन चौराहे पर इस वर्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर श्री श्री बालाजी दुर्गा पूजा सेवा समिति द्वारा एक बेहद आकर्षक और भव्य गुफा का निर्माण किया गया है। यह गुफा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।​समिति के अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया ने बताया कि इस कलात्मक और भव्य गुफा को तैयार करने में लगभग एक महीने का समय लगा। समिति के सभी सदस्यों और कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से इस भव्य निर्माण कार्य को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया और फिरोज अंसारी के साथ-साथ कई सक्रिय कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की। निरंजन यादव,​पंकज वर्मा,​पिंटू वर्मा,​मोनू अंसारी,​राजकुमार,​राहुल कुमार,​नन्हें शर्मा,​अंकुर यादव,​नाथू यादव ​सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान है

 रिपोर्टर : अरुणेश कुमार गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.