चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में मनाई गई सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती
महाराजगंज : बृजमनगंज क्षेत्र के स्थित चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल फुलमनहा में शनिवार को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि प्रताप सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन देशभक्ति, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता और मजबूत नेतृत्व से देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में अपना योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य रवि प्रताप सिंह,उप प्रधानाचार्य बेचन यादव, कार्यालय इंचार्ज कुलदीप कुमार, शिक्षक जनार्दन भारद्वाज, शैलेश पाण्डेय, संजय कुमार, शिक्षिका शिवानी शर्मा, जूली गौड़, आस्मिन खातून, सोनिया शर्मा, मनीषा वर्मा, अंजू वर्मा सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : इरफान

No Previous Comments found.