एसएचओ अखिलेश कुमार वर्मा को उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया सम्मानित,क्षेत्र में शांति और सौहार्द की हो रही सराहना
महाराजगंज : महराजगंज कोठीभार थाना क्षेत्र में बीते दिनों दुर्गा पूजा महोत्सव पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोठीभार अखिलेश कुमार वर्मा को अखिल भारतीय हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।अखिल भारतीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष गौरव दुबे के नेतृत्व में सोमवार की शाम कोठीभार थाना परिसर स्थित प्रभारी निरीक्षक कार्यालय में अखिलेश कुमार वर्मा को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। सम्मान समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष गौरव दुबे ने कहा कि थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व और सतर्कता के कारण ही क्षेत्र में सभी त्योहार शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न हुए हैं, जिससे आम जनमानस में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हुए हैं। इस अवसर पर जय गोविन्द वर्मा,कोमल भारती, जनार्दन वर्मा, मंटू प्रजापति, खूब लाल राय, संजय यादव, धीरू मद्धेशिया सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : अरुणेश कुमार गुप्ता

No Previous Comments found.