विशाल अजगर, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

​महाराजगंज : महराजगंज निचलौल विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा कटहरी में उस समय अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब एक घर के पीछे भारी-भरकम विशाल अजगर दिखाई दिया। गनीमत यह रही कि ग्रामीणों ने समय रहते साहस और समझदारी का परिचय दिया, जिससे किसी अनहोनी को टाल दिया गया।​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा कटहरी निवासी राजेश गुप्ता के घर के पीछे अचानक एक विशालकाय अजगर आ गया। जैसे ही परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों की नजर इस पर पड़ी, वहां हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।​विशाल अजगर को देखकर एक पल के लिए ग्रामीण सहम गए, लेकिन कुछ साहसी युवाओं ने हिम्मत जुटाई। काफी मशक्कत और सूझबूझ भरे प्रयासों के बाद, ग्रामीणों ने पकडकर जंगल में छोड़ दिया।
​ रिपोर्टर : अरुणेश कुमार गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.