सिसवा चीनी मिल में पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों का शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ विधिवत पूजन

महराजगंज : इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) ग्रुप की सिसवा चीनी मिल में पेराई सत्र 2026-27 के शुभारंभ की तैयारियों को लेकर सोमवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के बीच मिल के विभिन्न कलपुर्जों, डोंगे एवं कांटा मशीन की पूजा की गई। कार्यक्रम में मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रगतिशील गन्ना किसानों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पूजन कार्यक्रम में यूनिट हेड दीपेंद्र कुमार एवं गन्ना विभागाध्यक्ष धीरज सिंह ने मिल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठान के बाद अधिकारियों एवं किसानों ने डोंगे में गन्ना डालकर नए पेराई सत्र के सफल संचालन, बेहतर उत्पादन, मिल की उन्नति और क्षेत्र के किसानों की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उत्पादन हेड राजकुमार, इंजीनियरिंग हेड लोकेश दीक्षित, एकाउंट हेड कपिल बेरी, एचआर हेड संजय श्रीवास्तव, रंजीत श्रीवास्तव, सिसवा गन्ना समिति के चेयरमैन संजय राव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदय प्रताप सिंह, महंत संकर्षण रामानुज दास, सिसवा विधायक प्रतिनिधि धर्मवीर पटेल, कैप्टन मानवेन्द्र सिंह, डॉ. बृजेश पांडेय, प्रदीप सिंह, चंद्रशेखर उर्फ लल्ले सिंह, सत्यदेव शाही, जनार्दन यादव, भोरिक यादव, ओंकार तिवारी एवं बच्चनलाल गोंड सहित मिल के अधिकारी-कर्मचारी, गन्ना किसान और क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नए पेराई सत्र की तैयारियों के बीच आयोजित इस पूजन कार्यक्रम से मिल परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.