आगामी विधानसभा चुनाव में कमल खिलाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने कसी कमर

बृजमनगंज/महराजगंज : आगामी विधानसभा चुनाव में फरेंदा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम सभा महुलानी में भाजपा की नवनिर्वाचित जिला महामंत्री कुसुम प्रजापति के नेतृत्व में किया गया बैठक में गांव की अनेक महिलाओं ने हिस्सा लिया l 

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और महिलाओं को भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने घर-घर संपर्क अभियान चलाकर मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का संकल्प लिया।
बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में प्रवासी विस्तारक श्रीमती जागृति सिंह जी, विशिष्ठ अतिथि  महिला मोर्चा  की क्षेत्रीय मंत्री अंजुला अग्रहरी जी एवं जिला महामंत्री कुसुम प्रजापति जी उपस्थित रहीं।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि आज देश और प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने ऐतिहासिक योजनाएं चलाई हैं।उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, समूह सखी योजना,, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, निराश्रित महिला पेंशन, और हर घर शौचालय जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव किया है। भाजपा सरकार में महिलाएं आज सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रही हैं।उन्होंने आह्वान किया कि आने वाले चुनाव में महिला मोर्चा की बहनें एक-एक वोट भाजपा के पक्ष में कराने के लिए अभी से जुट जाएं। फरेंदा में कमल खिलाना ही हमारा लक्ष्य है।इस दौरान पिंटू देवी, सुनीता कंचन लता ,साधना, कौशल्या रंभा देवी, लीलावती, चंदा,मती ,उर्मिला, धर्मावती, रीता सीमा गुड़िया सुनीता सहित अनेक महिला उपस्थित रही l

रिपोर्टर : इरफान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.