बृजमनगंज नगर पंचायत की ईओ सुरभि मिश्रा का तबादला, पंकज कुमार पंकज कुमार ने ग्रहण किया पदभार
बृजमनगंज/महराजगंज : बृजमनगंज नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुरभि मिश्रा का दूसरे जिले में तबादला हो गया है। शासन की स्थानांतरण नीति के तहत 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद उनका ट्रांसफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरभि मिश्रा को जनपद सिद्धार्थनगर के नगर पंचायत भारतभारी का प्रशासकीय अधिकारी बनाकर भेजा गया है।उनके स्थान पर पंकज कुमार को बृजमनगंज का नया ईओ नियुक्त किया गया है। बताते चलें कि पंकज कुमार अभी तक नगर पंचायत मेंहदावल में कार्यरत थे।
उन्होंने कहा कि नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में जो मूलभूत सुविधाएं हैं जनता तक पहुंचाने के साथ नगर पंचायत को स्वच्छ एवं साफ सुथरा रखना हमारी प्राथमिकता है l
इस दौरान बड़े बाबू रमेश चौधरी, छोटे बाबू राहुल, कासिम अली सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे l
रिपोर्टर : इरफान अहमद

No Previous Comments found.