आलमाइटी में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा–2027 सकुशल सम्पन्न

महाराजगंज : आलमाइटी पब्लिक इण्टर कॉलेज,बृजमनगंज में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा–2027 का आयोजन सकुशल सम्पन्न हुआ।परीक्षा केंद्र पर कुल 672 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे,जिनमें से 213 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 459 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा के दौरान केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षक (CLO) के रूप में अनिल कुमार मौर्य एवं अनीस कुमार उपस्थित रहे।उनके द्वारा परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं एवं परीक्षा संचालन का निरीक्षण किया गया।विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए थे।विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमशंकर चौहान ने केंद्राध्यक्ष के रुप में परीक्षा के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं की देखरेख की।

रिपोर्टर : इरफान अहमद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.