श्रीगोंदा में तीन दिन का ‘विकलांग पंजीकरण एवं विकलांग जोड़ो अभियान

अहिल्यानगर :   महाराष्ट्र सरकार के आदेशानुसार श्रीगोंदा नगर पालिका और प्रहार विकलांग संगठन के संयुक्त प्रयास से विकलांग पंजीकरण एवं विकलांग जोड़ो अभियान” आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार, 25 सितंबर 2025 से 27 सितंबर 2025 तक चलेगा और रोजाना सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक नगर पालिका कार्यालय, श्रीगोंदा में आयोजित किया जाएगा।

इस अभियान का लाभ लेने के लिए श्रीगोंदा नगर पालिका क्षेत्र के सभी विकलांगजन अपनी पंजीकरण कराएं, ऐसा आवाहन विकलांग संगठन के पदाधिकारी राजेंद्र पोळके ने किया है। इस कार्यक्रम के लिए नगरपालिका मुख्याधिकारी, नगराध्यक्ष, सभी नगरसेवक तथा संगठन के पदाधिकारी को सहयोग देने का भी आग्रह किया गया है।
   
पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज नीचे दिये गये है:
1.विकलांग प्रमाण पत्र (ऑनलाइन)
2.U.D.I.D. कार्ड
3.आधार कार्ड / पासपोर्ट साइज फोटो (1 प्रति व्यक्ति)
4.बैंक पासबुक की झेरॉक्स कॉपी
5.राशन कार्ड की झेरॉक्स कॉपी 


 रिपोर्टर : अमर घोडके

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.