डोंबिवली में शैलेश धात्रक द्वारा दत्त जयंती उत्सव धूमधाम से संपन्न

डोंबिवली : डोंबिवली, महाराष्ट्र — डोंबिवली पश्चिम के दत्त मंदिर, भिडे गली परिसर में दत्त जयंती उत्सव बड़ी धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी पूर्व नगरसेवक शैलेश धात्रक, पूर्व नगरसेविका मनीषा शैलेश धात्रक तथा युवा नेतृत्व पूजा धात्रक के मार्गदर्शन में भव्य आयोजन किया गया।

उत्सव के दौरान नागरिकों की भारी उपस्थिती देखने मिली। प्रभाग क्रमांक 60 और 61 के करीब दस हज़ार श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद का लाभ उठाया। पूरे परिसर में धार्मिक वातावरण और भक्ति रस का माहौल छाया रहा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण  (भजन स्पर्धा) रहा जिसने संपूर्ण क्षेत्र को भक्तिमय रंग में रंग दिया। मुकाबला दो प्रतिष्ठित भजन मंडलों के बीच आयोजित किया गया —

गजानन प्रसादिक भजन मंडळ, डोंबिवली (पूर्व) की ओर से बुवा विलास गुरव तथा भजन सम्राट प्रमोद हर्यान के शिष्य बुवा प्रमोद विलास गुरव
विरुद्ध

गावदेवी प्रसादिक भजन मंडळ, डोंबिवली की ओर से भजन सम्राट बुवा भगवान लोकरे के शिष्य बुवा संजय पवार


दोनों मंडलों के भक्तिगीतों, अभंग और गायन की प्रस्तुति ने उपस्थित नागरिकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से गूंज उठा।

स्थानीय नागरिकों ने नगरसेवक शैलेश धात्रक एवं पूरे आयोजन मंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी धार्मिक परंपरा समाज में एकता, शांति और सद्भाव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

रिपोर्टर : दीपक मोरे 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.