विश्व एड्स दिवस पर श्रीगोंदा में स्वास्थ्य शिविर, 152 छात्रों की जांच

अहिल्यानगर : विश्व एड्स दिवस के अवसर पर महाराजा जिवाजीराव शिंदे महाविद्यालय के जूनियर कॉलेज एनएसएस विभाग, ग्रामीण अस्पताल श्रीगोंदा और हिंद लैब श्रीगोंदा के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में छात्रों की हीमोग्लोबिन, थायरॉइड और पीलिया जैसी विविध तपासें की गईं।

इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 152 छात्रों की जांच की गई। कार्यक्रम में एनईडीपी संस्था की संगीता दराडे मैडम ने अपने व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर एड्स पर कैसे मात की जा सकती है और समाज में एड्स मरीजों को लेकर कौन-कौन से भ्रम और गलतफहमियाँ फैलती हैं, इस पर मार्गदर्शन किया।

कॉलेज के पर्यवेक्षक रत्नाकर झीटे सर ने एचआईवी और एड्स के बीच का अंतर छात्रों को सरल भाषामें समझाया। हिंद लैब के कोऑर्डिनेटर रत्नभूषण घोडके ने हीमोग्लोबिन, थायरॉइड और पीलिया की जांच कैसे की जाते हैं तथा स्वास्थ्य शिविर का महत्व क्या है, इसकी विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में जूनियर एनएसएस विभाग प्रमुख फटे सर तथा सीनियर एनएसएस विभाग प्रमुख प्रा. डॉ. भाऊसाहेब बुलाखे सर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रस्ताविक भाषण ग्रामीण अस्पताल एवं हिंद लैब श्रीगोंदा के समन्वयक द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रा.दरेकर सर ने किया तथा आभार प्रदर्शन फटे सर ने किया।

यह स्वास्थ्य शिविर छात्रों के लिए जागरूकता बढ़ाने वाला और स्वास्थ्य संवर्धन की दृष्टि से अत्यंत उपयुक्त हुआ।

रिपोर्टर : अमर घोडके

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.