इंश्योरेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव, लोकसभा में पेश हुआ ‘सबका बीमा–सबकी रक्षा बिल 2025

महाराष्ट्र : इंश्योरेंस सेक्टर में ऐतिहासिक सुधार की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में Sabka Bima Sabki Raksha Amendment of Insurance Laws Bill 2025 पेश किया। इस बिल के जरिए इंश्योरेंस सेक्टर में विदेशी निवेश (FDI) की सीमा 74% से बढ़ाकर 100% करने का प्रस्ताव है।

सरकार का कहना है कि इस फैसले से भारत में वैश्विक इंश्योरेंस कंपनियों का निवेश बढ़ेगा, जिससे बाजार में प्रतिस्पर्धा तेज होगी और बीमा पॉलिसियों के प्रीमियम सस्ते हो सकते हैं। साथ ही, उपभोक्ताओं को बेहतर सर्विस और तेज क्लेम सेटलमेंट का लाभ मिलने की उम्मीद है।

इस बिल के तहत Insurance Act 1938, LIC Act 1956 और IRDA Act 1999 में संशोधन किए जाएंगे। LIC बोर्ड को भी फैसले लेने के लिए अधिक अधिकार दिए जाएंगे, जिससे उसके संचालन में तेजी आएगी।

सरकार का लक्ष्य इन सुधारों के जरिए 2047 तक ‘Insurance for All’ यानी हर नागरिक तक बीमा कवरेज पहुंचाना है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे न केवल बीमा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी, बल्कि रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

रिपोर्टर :  प्रभव चंद्रकांत काले 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.