तहसीलदार शिल्पा ठोकडे के पिता का निधन

कुर्डुवाडी : शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी रमेश जगन्नाथ ठोकडे का शुक्रवार, दिनांक 19 दिसंबर को सुबह लगभग 9 बजे सोलापुर स्थित एक निजी अस्पताल में अल्प बीमारी के उपचार के दौरान निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे।

स्वर्गीय रमेश ठोकडे आध्यात्मिक क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय रहे और समाज के लिए मार्गदर्शक के रूप में पहचाने जाते थे। वे तहसीलदार शिल्पा ठोकड़ तथा अडत व्यवसायी रविंद्र ठोकडे के पिता थे।

उनके निधन से ठोकडे परिवार पर शोक की लहर छा गई है। उनके पश्चात पत्नी, दो पुत्र, दो पुत्रियाँ, बहुएँ, दामाद तथा नाती-पोते सहित भरा-पूरा परिवार शेष है।

रिपोर्टर : प्रभव चंद्रकांत काले 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.