टिकट ना मिलने पर कई पार्टीयो के स्थानीय नेता कार्यकर्ताओ में नाराजगी

छत्रपती संभाजीनगर : जिला परिषद  का टिकट न मिलने पर भाजपा के मनोहर सोनवणे कार्यकर्ताओ के साथ 'युबीटी' शिवसेना में शामिल महाराष्ट्र में हो रहे जिला परिषद एवं पंचायत समिती के चुनाव में पार्टी द्वारा टिकट ना मिलने पर कई पार्टीयो के स्थानीय नेता कार्यकर्ताओ में नाराजगी देखी जा रही हैं, फुलंब्री तहसील के बाबरा जिला परिषद सर्कल में भाजपा के मनोहर सोनवणे को पार्टी द्वारा टिकट न मिलने से उन्होने अपने कार्यकर्ताओ के साथ युबीटी शिवसेना का दामन थाम लिया हैं. मनोहर पाटील सोनवणे के साथ बाबासाहेब सोनवणे चेअरमन, हरिदास आबा सोनवणे , सतीश केशवराव सोनवणे , भगवान चव्हाण , समाधान सोनवणे , सुभाष बखळे, मंगेश सोनवणे के साथ कई कार्यकर्ताने शिवसेना के नेता तथा महाराष्ट्र विधानपरिषद के पूर्व विरोधी पक्षनेता अंबादास दानवे व शिवसेना उपनेता सुभाष पाटील की प्रमुख उपस्थिती में प्रवेश किया हैं जिससे क्षेत्र में राजकीय समीकरण बदलने की संभावना दिखाई दे रही हैं.

रिपोर्टर : राधेश्याम हिवाळे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.