चंद्रपुर के इंदिरानगर में चोरों का आतंक! लगातार घरफोड़ चोरी से दहशत, लाखों का माल साफ

महाराष्ट्र : ‎चंद्रपुर शहर से इस वक्त एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। रामनगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत इंदिरानगर परिसर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने नागरिकों की नींद उड़ा दी है। बीते कुछ दिनों में घरफोड़ चोरी की कई गंभीर वारदातें सामने आई हैं, जिनमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया है।

‎जानकारी के मुताबिक इंदिरानगर, पंचशील चौक निवासी मंगेश तिरुड़े 24 जनवरी को नागपुर गए थे। लेकिन जब वे 29 जनवरी को वापस लौटे, तो उनके घर का नजारा देखकर होश उड़ गए।
‎मुख्य दरवाजा और बेडरूम का कापट टूटा हुआ था। अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लगभग 1 लाख 22 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
‎इतना ही नहीं, इसी इलाके में उनके पड़ोसी श्याम पुंडे के घर में भी चोरी की वारदात हुई है। यहां से भी करीब 22 हजार रुपये नकद चोरी होने की जानकारी सामने आई है।
‎दोनों घटनाओं को मिलाकर कुल मिलाकर लगभग 1 लाख 33 हजार रुपये की चोरी हुई है।
‎स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इंदिरानगर परिसर में मध्यरात्रि के बाद असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ गई है, लेकिन पुलिस की रात्रि गश्त बेहद कम दिखाई देती है।
‎इसी वजह से चोर बेखौफ होकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
‎इंदिरानगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर क्षेत्र के विधायक किशोर जोरगेवार ने अब कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक, चंद्रपुर को पत्र लिखकर—

‎चोरी की घटनाओं की त्वरित जांच

‎आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी

‎परिसर में रात्रि गश्त प्रभावी रूप से बढ़ाने

‎और मुख्य सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने
‎की मांग की है, ताकि नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
‎फिलहाल सवाल यही है कि इंदिरानगर में बढ़ती चोरी की वारदातों पर पुलिस प्रशासन कब तक ठोस कार्रवाई करेगा?
‎स्थानीय नागरिकों ने भी मांग की है कि तुरंत सख्त कदम उठाए जाएं, वरना आने वाले दिनों में चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

रिपोर्टर : गौतम मंडल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.