पुणे शहर के बदमाशों का ग्रामीण इलाकों में आतंक, बारामती ग्रामीण पुलिस की सख़्त कार्रवाई

पुणे :  भिगवण–बारामती रोड स्थित जैनकवाडी फाटा (ता. बारामती) पर रात के समय 6–7 अज्ञात बदमाशों ने कार रोककर यात्रियों पर जानलेवा हमला कर लूटपाट की। आरोपियों ने कोयते और लोहे की रॉड से दहशत फैलाते हुए कार के शीशे तोड़े और यात्रियों को घायल किया। इस मामले में बारामती तालुका पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

फरियादी विश्वराजे उर्फ विश्वा चंद्रशेखर पाटील (18), जो शिक्षा हेतु शारदानगर, बारामती में रहते हैं, ने बताया कि 7 तारीख को रात करीब 8:30 बजे जैनकवाडी फाटा के पास बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। कोयते से वार कर फरियादी को घायल किया गया और स्कायबैग की बैग, अन्य बैग, मोबाइल फोन, पावर बैंक, एटीएम कार्ड, कागजात व नकद सहित कुल ₹12,020 का माल लूट लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खोज अभियान शुरू किया और भिगवण, दौंड व यवत पुलिस को सतर्क किया। केडगांव चौफुला–सुपा रोड पर थरारक पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ा गया, बाद में सघन तलाश में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। आरोपियों ने कुरकुंभ स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सेल्समैन रवींद्र खडके (26) पर भी कोयते से गंभीर हमला किया था।

गिरफ्तार आरोपियों से तीन धारदार कोयते, एक बड़ा बेसबॉल रॉड और चोरी का माल बरामद किया गया। इस कार्रवाई में स्थानीय नागरिकों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। पुलिस की तत्परता और साहस की सर्वत्र सराहना हो रही है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 310 व 311 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अपील: यात्रा के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें या 112 पर कॉल करें।

रिपोर्टर : प्रभव चंद्रकांत काले

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.