विमान नगर स्पा पर छापा मैनेजर गिरफ्तार, महिला ने पुलिस से बचने के लिए दूसरी मंजिल से लगाई छलांग
हवेली : सोमवार शाम पुणे पुलिस की छापेमारी के दौरान भागने की कोशिश में स्पा बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से कथित तौर पर कूदने के बाद दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, संदिग्ध अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर विमंतल पुलिस स्टेशन की टीम नगर रोड स्थित ‘द रूट्स स्पा’ नामक स्पा पर छापा मारने पहुंची थी। जैसे ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, मैनेजर हुसैन रहमान शेख (39) और 27 वर्षीय एक महिला ने कथित रूप से बचने के प्रयास में दूसरी मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी।
गिरने से दोनों घायल हो गए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि महिला की हालत गंभीर है, जबकि शेख को भी चोटें आई हैं।अधिकारियों ने पुष्टि की है कि देर रात तक मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
रिपोर्टर : यश सोलंकी
No Previous Comments found.