अशोक खरात के बाद अब, फर्जी ‘भोगी बाबा’ का काला सच उजागर, आस्था के नाम पर महिलाओं से अत्याचार
हवेली : पुणे के मांजरी इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक तथाकथित बाबा द्वारा आस्था का फायदा उठाकर महिलाओं के साथ अत्याचार करने के आरोप लगे हैं। जानकारी के अनुसार, त्रिविकेश वैद्य उर्फ ‘भोगी बाबा’ नामक व्यक्ति ने खुद को भगवान का रूप बताकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया।
आरोप है कि आरोपी “मैं तुम्हारा महादेव हूं” कहकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था और उनकी आस्था का गलत इस्तेमाल करता था। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अंधविश्वास किस हद तक खतरनाक हो सकता है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। यह मामला समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है।
रिपोर्टर : यश सोलंकी

No Previous Comments found.