पुणे में पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला
हवेली : पुणे के बिबवेवाड़ी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने पत्नी के सिर और शरीर पर गंभीर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला का इलाज जारी है।
यह घटना अंबिकानगर, अपर इंदिरानगर, बिबवेवाड़ी, पुणे क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन में की जा रही है।इस घटना ने एक बार फिर घरेलू विवादों के खतरनाक परिणामों को उजागर किया है।
रिपोर्टर : यश सोलंकी

No Previous Comments found.