टेकमपल्ली में भीषण आग; तोर्रेम परिवार बेघर, पूर्व राज्यमंत्री राजे अम्ब्रिशराव आत्राम की त्वरित मदद
गडचिरोली : अहेरी तहसील के टेकमपल्ली गांव में अचानक लगी भीषण आग में शिवकुमार शंकर तोर्रेम का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस हादसे में घर में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जलकर नष्ट हो गए। अचानक आई इस आपदा से तोर्रेम परिवार पर भारी संकट आ गया है और वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व राज्यमंत्री राजे अम्ब्रिशराव आत्राम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से तोर्रेम परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। इसके साथ ही उन्होंने दूरभाष पर परिवार से बात कर उनका हौसला बढ़ाया और इस कठिन समय में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने आगे भी आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस आर्थिक सहायता से तोर्रेम परिवार को बड़ी राहत मिली है और उनके लिए नए सिरे से जीवन शुरू करने में यह मदद महत्वपूर्ण साबित होगी।
इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संतोष मद्दीवार, तालुका अध्यक्ष विकास तोडसाम, जिला सचिव अभिजीत शेंडे, सोशल मीडिया प्रमुख राकेश कोसरे, प्रमोद भोयर, अजय ठाकरे, चिन्ना सिडाम, सतीश येल्लूर, सिद्धेश सिडाम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर : संजय यमसलवार

No Previous Comments found.