स्व. शांताताई शिंदे की जयंती पर वाशिम में भव्य रक्तदान शिविर संपन्न

वाशिम : स्व. शांताताई शिंदे की जयंती के उपलक्ष्य में 1 अप्रैल 2026 को शांति निकेतन महिला विकास समिति द्वारा संचालित महिला समुपदेशन केंद्र, शहर पुलिस स्टेशन वाशिम तथा गौरीशंकर विद्यालय, नालंदा नगर वाशिम के संयुक्त तत्वावधान में समाजोपयोगी उपक्रम के रूप में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्व. शांताताई शिंदे के चित्र का पूजन कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संजय शिंदे (सचिव, शिंदे गुरुजी विद्या प्रसारक मंडल वारला) ने की। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में श्री दिलीप गवई, डॉ. पल्लवी कड़ (स्त्री रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. वृषाली देशमुख उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में डॉ. पल्लवी कड़ ने रक्तदान के फायदे तथा मानव जीवन में उसके महत्व के बारे में जानकारी दी। वहीं डॉ. वृषाली देशमुख ने बताया कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है और सभी को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। इस अवसर पर कई मान्यवरों ने स्व. शांताताई शिंदे के समाजोपयोगी कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनकी स्मृतियों को नमन किया।

कार्यक्रम में सरस्वती समाजकार्य महाविद्यालय के युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सहभागिता दर्ज की। साथ ही आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने लाठी-काठी के माध्यम से आत्मरक्षा का प्रात्यक्षिक प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर श्री राजेंद्र शिंदे (माजी शिक्षणाधिकारी, जिला परिषद वाशिम), शांति निकेतन महिला विकास समिति की अध्यक्ष सौ. वैशालीताई आरू, श्री विजुभाऊ शिंदे (कोषाध्यक्ष), नगरसेविका सोनूताई बढेल, पुलिस कॉन्स्टेबल संगीता ढोले, श्री दिलीप आरू, संरक्षण अधिकारी श्री जऊळकर, महिला समुपदेशन केंद्र के समुपदेशक श्री अरुण हिरवे एवं मोहिनी जुमडे तथा गौरीशंकर विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

इस रक्तदान शिविर में 50 से अधिक युवक-युवतियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सौ. विजया सरनाईक, गोपाल हिरवे, गजू मोहिळकर, सवेश गिरी, अमोल मनवर सहित अनेक नागरिकों ने रक्तदान कर इस समाजोपयोगी कार्य में योगदान दिया।

रिपोर्टर : नागेश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.